Top News

गमला चोरी…कार से उतरी दो लड़कियां फिर हुईं रफूचक्कर

Jantaserishta Admin 4
15 Nov 2023 5:52 AM GMT
गमला चोरी…कार से उतरी दो लड़कियां फिर हुईं रफूचक्कर
x

चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। घटना पंजाब की बताई जा रही है। यहां एक घर के बाहर गमला चोरी की घटना कैमरे पर कैद हुई है। यह चोरी इसलिए हैरान कर देने वाली है क्योंकि चोरी हाई प्रोफाइल लोगों ने की। दो लड़कियां लाखों की कार से घर के पास पहुंची और घर के बाहर से गमला चोरी कर मौके से फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, पंजाब में एक घर के बाहर से गमले की चोरी का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस चोरी को दो महिलाओं ने अंजाम दिया है, जो चमचमाती सेडान कार में सवार होकर आई थीं। घटना मोहाली के सेक्टर 78 की बताई जा रही है। यहां एक घर के बाहर रुकीं महिलाओं ने घर के गेट पर से गमला चोरी कर लिया। इस चोरी को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गईं।

CCTV visuals from Mohali Sector 78 show two girls arriving in a car at night, stealing flowerpots placed outside the boundary wall of a home. #GamlaChorni pic.twitter.com/1luLmbkXKh

— Gagandeep Singh (@Gagan4344) November 14, 2023

Next Story