Top News

आर्थिक राशिफल: 14 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
14 April 2024 12:27 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 14 अप्रैल 2024
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: रविवार 14 अप्रैल को सुकर्मा योग में मिथुन और वृश्चिक सहित 5 राशियों के लोग हर मामले में भाग्‍यशाली रहेंगे। किस्‍मत इन पर मेहरबान होने वाली है और इनको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा होगा रविवार।
मेष आर्थिक राशिफल: भाग्‍य साथ दे रहा है
मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप किसी काम के लिए संकल्प करेंगे तो आज वह पूरा होगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज आप इन कार्यों को पूरा करने में लगेंगे। आपके कुछ काम एकाएक बनते नज़र आएंगे।
वृष आर्थिक राशिफल: आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी
वृष राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आप अपनी सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक पूरा कर लेंगे और अपने पर्सनल काम के लिए भी समय निकाल लेंगे। साथी आपकी मदद भी करेंगे। पूरी तरह विश्वास न करें और अपने काम पर ध्‍यान दें।
मिथुन आर्थिक राशिफल: धन में वृद्धि होगी
मिथुन राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप अपने करियर में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं तो कर सकते हैं। अभी परिस्थितियां आपके लिए ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले सोचसमझ लें तो आपको लाभ होगा। किसी मामले में निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने काम पर फोकस करें।
कर्क आर्थिक राशिफल: कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है
कर्क राशि वालों को लाभ होगा और आज आपको किसी नए प्रॉजेक्‍ट में सफलता प्राप्‍त होगी और काम आपका समय से पूरा होगा। किसी नए प्रॉजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। आपको आज कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल सकता है। किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।
सिंह आर्थिक राशिफल: हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी
सिंह राशि वालों को लाभ होगा और हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। अगर सैर सपाटे की योजना बना रहे हैं तो शाम को परिवार के साथ जा सकते हैं। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। जल्‍दबाजी में आपसे कोई भूल हो सकती है और आपका हिसाब गड़बड़ हो सकता है।
कन्या आर्थिक राशिफल: सम्‍मान की प्राप्ति होगी
कन्या राशि के लोगों को सम्‍मान की प्राप्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आज आप किसी कारण से तनाव में रहेंगे। आप किसी वजह से आज शहर के बाहर काम से जा सकते हैं। आपका पारिवारिक वातावरण परेशानियों से भरा हो सकता है और आपकी बातें किसी को बुरी लग सकती हैं। दाम्पत्य सहयोग के मामले में आप लकी रहेंगे और परिवार में हर प्रकार का साथ आपको मिलेगा।
तुला आर्थिक राशिफल: आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे
तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको अपने दोस्‍तों के लिए कुछ व्यवस्‍था करनी पड़ सकती है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों से टकराव मोल लेना सही नहीं है।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आपको सफलता प्राप्‍त होगी
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन सम्‍मान से भरा होगा। बिजनस में आपको सफलता प्राप्‍त होगी और सभी कार्य आपके मन के अनुसार होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। हल्की फुल्की देनदारियां चुकाने में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपके सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करने के लिए आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है।
धनु आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में लाभ होगा
धनु राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आज क दिन कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने के लिए कोई शॉर्टकट न अपनाएं। यदि आपके पास वाहन आदि न भी हों तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है। आपका दिन सम्‍मान के साथ बीतेगा और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।
मकर आर्थिक राशिफल: कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी
मकर राशि के लोगों का दिन धन सम्‍मान के साथ बीतेगा। आज आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से अच्‍छा समाचार प्राप्‍त होगा। आपको परिवार के छोटे सदस्‍यों से प्‍यार और सम्‍मान मिलेगा। आज आपको कहीं से वस्‍त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। किसी खराब पड़ी वस्तु को फिर से चला सकते हैं।
कुंभ आर्थिक राशिफल: आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा
कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में काफी सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी। आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा और हर काम समय पूर्ण होगा।
मीन आर्थिक राशिफल: हर मामले में लाभ होगा
मीन राशि के लोगों का दिन परेशानियों वाला रहेगा और आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना आपके लिए जरूरी होगा और आपको हर मामले में लाभ होगा। कुछ जरूरी खर्च भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।
Next Story