Top News

टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट, दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 April 2022 8:07 PM IST
टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट, दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के झांसी में बबीना टोल प्लाजा पर बेखौफ दबंगों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट की है. दबंगों ने टोल प्लाजा पर जमकर गुंडई की. उन्होंने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया. टोलकर्मियों से मारपीट करते हुए दबंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. पुलिस ने मामले में दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि काले रंग की स्कॉर्पियों टोल प्लाजा पर खड़ी हुई है और उससे सवार युवक टोलकर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं. इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी दिखे.
पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा पर एक काली स्कॉर्पियो में सवार अमित यादव और सुमित यादव आए. दोनों ही युवक बबीना निवासी करन सिंह के बेटे हैं. टोल प्लाजा पर जब दोनों बिना टोल कटाए जाने लगे. तब टोल कर्मियों ने उनसे टोल मांगा तो वो दबंगई पर उतर आए. इस दौरान उनका टोलकर्मियों के साथ जमकर झगड़ा हुआ.
आरोप है कि दोनों भाइयों ने टोल पर ड्यूटी कर रहे कर्मियों पर हमला कर दिया. हमले से टोल कर्मियों को गम्भीर चोटें आईं जबकि दूसरे कर्मचारी भी चोटिल हुए हैं. इसके बाद दोनों दबंग जान से मारने की धमकी देकर चले गए.
टोल प्लाजा पर हुई यह मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story