Top News

डबल मर्डर! हत्या के बाद जंगल में दफनाए गए 2 युवकों के शव बरामद, एक महीने से थे लापता

Jantaserishta Admin 4
28 Nov 2023 3:03 PM GMT
डबल मर्डर! हत्या के बाद जंगल में दफनाए गए 2 युवकों के शव बरामद, एक महीने से थे लापता
x

रांची: झारखंड के खूंटी जिले में मुरहू थाना क्षेत्र में हत्या के बाद जंगल में दफना दिए गए दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों युवक बीते 29 अक्टूबर से लापता थे। डबल मर्डर की यह वारदात सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मारे गए युवकों की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव के कुलडा गांव निवासी 22 वर्षीय सिबियन हपदगड़ा और मुरहू की रुमुदकेल पंचायत के करका गांव निवासी 26 वर्षीय पंडा बोदरा के रूप में की गई है। दोनों मित्र थे।

बताया गया कि सिबियन अपने मित्र पंडा बोदरा के साथ ससुराल गया था और वहीं से दोनों लापता हो गए थे। इन दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। इनके घरों और गांव के लोग लगातार इनकी तलाश में जुटे थे।

सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण गांव-गांव और जंगल-जंगल दोनों लापता युवकों को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान सोमवार शाम को घने जंगल के खाई के नीचे दफन दोनों शवों को ढूंढ कर बाहर निकाला गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

Next Story