Top News

नाबालिग के साथ रेप का आरोपी डॉक्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Jantaserishta Admin 4
3 Nov 2023 3:52 AM GMT
नाबालिग के साथ रेप का आरोपी डॉक्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
x

नोएडा: नोएडा के थाना फेस 1 इलाके में गुरुवार को10 साल की एक बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया था। रेप का आरोपी उसके पड़ोस में रहने वाला एक डॉक्टर था। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह थाना फेस-1 पुलिस और आरोपी डॉक्‍टर के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 नवंबर को थाना फेस-1 में पीड़िता के पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त शहजाद, निवासी सेक्टर-8, जेजे कॉलोनी, नियर जामा मस्जिद मदर डेयरी वाली गली, नोएडा द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया था।

थाना फेस-1 पुलिस को सूचना मिली कि आराेेेपी सेक्टर-10 के पार्क में बने खंडहर में छुपकर बैठा है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमे अभियुक्त शहजाद दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। उसे अस्पताल भेजा गया है।

थाना फेस-1 नोएडा पुलिस व नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली, घायल व गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद।
उक्त संबंध में DCP मुख्यालय द्वारा दी गई बाइट। https://t.co/pyGjCtKAtO pic.twitter.com/JbNZR6nufu

— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) November 3, 2023

Next Story