Top News

पति की गंदी हरकत: पत्नी को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, अब जाएगा जेल

jantaserishta.com
9 Dec 2023 1:41 PM IST
पति की गंदी हरकत: पत्नी को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, अब जाएगा जेल
x

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक पति पर शर्मनाक करतूत करने के आरोप लगे। महिला ने पति के खिलाफ शिकायत की, उसके साथ मारपीट करता है उसे कमरे में निवस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर लोगों दिखाता है। महिला का कहना है कि इससे उसकी बदनामी हो रही है। महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे निवस्त्र कर वीडियो बनाता है। फिर गांव मोहल्ले में लोगों को दिखाता है। जिससे उसकी बदनामी होती है। इसी कारण लड़ाई झगड़ा करता है। जिसके बाद वह दो माह से दिल्ली में बहन के यहां रह रही है। उसके बहन के यहां जाने के बाद पति ने थाने में तहरीर देकर उसके गायब होने का आरोप लगाया। इस मामले में थाने के एक सिपाही का पुोन आया। कहा, उसके पति ने घर से माल जेवर लेकर गायब होने की तहरीर दी है।

थाने पर आकर अपनी बात बताओ। उसने सिपाही से मना करते हुये कहा वह अपनी मर्जी से बहन के यहां दिल्ली रह रही है। यह बात सिपाही ने उसके पति को बता दी। जिससे नाराज पति ने सिपाही व उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story