Top News

सांसद को भी नहीं छोड़ा! बीजेपी के साक्षी महाराज के साथ हुई ठगी, बैंक खाते से ऐसे पार हुए 97,500

jantaserishta.com
28 Jun 2021 4:39 PM IST
सांसद को भी नहीं छोड़ा! बीजेपी के साक्षी महाराज के साथ हुई ठगी, बैंक खाते से ऐसे पार हुए 97,500
x

यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है. दो जालसाजों ने फर्जी चेक लगाकर उनके बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाल लिए. बदमाशों ने तीसरा चेक भी लगाया था, लेकिन पैसे नहीं निकाल पाए. इस मामले में पुलिस ने बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सांसद साक्षी महाराज ने संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि किसी ने दो फर्जी चेक से उनके एसबीआई बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाल लिए है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले फर्जी चेक के जरिए साक्षी महाराज के बैंक खाते से पैसे अपने किसी खाते में ट्रांसफर किए. उसके बाद यूपीआई के जरिए तीन अलग-अलग खातों में पैसे भेज दिए गए. बाद में एटीएम से सारे पैसे निकाल लिए गए.
मामला हाईप्रोफाइल था तो पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने पटना से एक आरोपी निहाल सिन्हा (27) को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया तो उसने पूछताछ में दिनेश राय का नाम लिया. उसके बाद दिनेश राय को भी बिहार से गिरफ्तार कर लिया.
नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि निहाल सिन्हा और दिनेश राय नाम के दो जालसाजों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. निहाल सिन्हा बीएससी डिग्री होल्डर है. आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वो एक हजार से ज्यादा लोगों के बैंक खाते से करोड़ों रुपये निकाल चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story