Delhi: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह

दिल्ली: भारत सरकार ने ऑफिशियल बयान जारी करके बताया, "आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया. भारत ने भी पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई में उसी ही तरह जवाब दिया है.लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है
भारत ने तबाह किया लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, सेना के ड्रोन हमले ने बरपाया कहर: भारत सरकार ने ऑफिशियल बयान जारी करके बताया, "आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया. भारत ने भी पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई में उसी ही तरह जवाब दिया है.लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है।
भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब: PIB की प्रेस रिलीज में कहा गया है, "आज यानी 8 मई की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया. भारत ने पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता से जवाब दिया है. विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को तबाह कर दिया गया है."
आगे कहा गया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी का दौर बढ़ा दिया है.
'पाकिस्तान ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया...'
भारत सरकार ने बयान में आगे कहा कि पाकिस्तान की गोलीबारी में सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं. यहां भी भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाब देना पड़ा
प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने तनाव न बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, बशर्ते पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे.
रॉयटर्स और स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर में वाल्टन एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाकों की एक सीरीज सुनाई देने पर सायरन बजने लगे और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. तस्वीरों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे और उन्होंने धुएं के बादल देखे





