Top News

दिल्ली सरकार की पहल, 51 बेटियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता

Admindelhi1
28 Oct 2026 6:34 PM IST
दिल्ली सरकार की पहल, 51 बेटियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता
x
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन सेवा के तहत 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बेटियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि पहला करवाचौथ हर बेटी के जीवन का खास अवसर होता है। उन्हें 51 बेटियों के जीवन के इस महत्वपूर्ण पल की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला।

मार्च में हुआ था सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडली फाउंडेशन की ओर से इसी वर्ष मार्च में इन बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया था। उनके पहले करवाचौथ को यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक बेटी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके जीवन में प्रेम और विश्वास का बंधन हर दिन मजबूत होता रहे। उन्होंने बेटियों के घर-आंगन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि बने रहने की कामना भी की।

लाडली फाउंडेशन का जताया आभार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस आयोजन के लिए लाडली फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक देवेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Story