Top News

गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देखें तस्वीरें

Jantaserishta Admin 4
2 Nov 2023 7:50 AM GMT
गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देखें तस्वीरें
x

देहरादून/अहमदाबाद: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय की गुजरात यात्रा पर अहमदाबाद में हैं। धामी ने गुरुवार सुबह गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया।

इस दौरान उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि आने के लिए आमंत्रित भी किया।

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज गांधीनगर में गुजरात के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp जी से भेंट की। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए भूमि आवंटन हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास… pic.twitter.com/O4DvcTlA4j

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 2, 2023

Next Story