Top News

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे

Admindelhi1
5 April 2024 3:43 AM GMT
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे
x
गंगा तट पर स्थित पावन नगरी में वह दो अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा गंगा तट पर स्थित पावन नगरी में वह दो अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है।

भाजपा की एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सबसे पहले सुबह 10:50 बजे माया देवी मंदिर जाएंगे। वह वहां पूजा-अर्चना कर साधु-संतों से भेंट भी करेंगे। इसके बाद भाजपा नेता नड्डा दोपहर को होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो 12:20 बजे आर्य नगर से शुरू होगा। शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरता हुआ रोड शो ऋषिकुल मैदान पहुंचेगा।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा इसके बाद 1:25 बजे ऋषिकुल विश्वविद्यालय में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और शक्ति केंद्र संयोजकों से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे और संतों से आशीर्वाद लेंगे। संतों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके पश्चात आर्य नगर चौक पहुंचेंगे। जहां से रोड शो शुरू होगा।

Next Story