Top News

मतगणना से पहले कांग्रेस ने बागियों पर लिया बड़ा एक्शन, 10 नेता निष्काषित

Jantaserishta Admin 4
28 Nov 2023 7:29 PM IST
मतगणना से पहले कांग्रेस ने बागियों पर लिया बड़ा एक्शन, 10 नेता निष्काषित
x

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव के समय दोनों ही पार्टीयों से कई बागी नेता सामने आए थे और तबसे ही दोनों पार्टियों की तरफ से कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस पार्टी के कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरीराम साहू ने आदेश जारी करते हुए 10 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए लोगों में जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी का नाम भी शामिल है। कांग्रेस से निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं पर चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है। इन्ही आरोपों को देखते हुए जिला अध्यक्ष ने उन्हें निष्कासित किया है।

Next Story