Top News
बरुण सोबती की जमकर तारीफ की, एक्ट्रेस कस्तूरी बनर्जी ने कही ये बात
jantaserishta.com
5 Jun 2023 5:00 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस कस्तूरी बनर्जी, जो इस समय शो 'असुर 2' में नजर आ रही हैं, ने अपने को-स्टार बरुण सोबती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक्टर अपने किरदार को पूरी तरह जी रहे थे। कस्तूरी ने जोया नाम की एक मनोचिकित्सक की भूमिका निभाई है, जो वार्म, सहानुभूतिपूर्ण, प्यार करने वाली महिला है और प्रोफेशनल है।
बरुण के साथ अपने काम के अनुभव पर बात करते हुए, कस्तूरी ने कहा: मैंने बरुण और उनके एक्टिंग के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं, लेकिन इससे पहले कभी भी उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका नहीं मिला। मैं उनसे पहली बार सेट पर ही मिली थी।
कस्तूरी ने कहा, मैं जो समझ सकती थी वह यह था कि वह अपने किरदार को पूरी तरह से जी रहे थे। वह बहुत ही व्यवस्थित थे और हमेशा अपने किरदार से संबंधित कार्य में लगे रहते थे। यह वास्तव में एक अभिनेता के रूप में उनकी सबसे अच्छी बात है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





