Top News

खड़े ट्रक में ऑटो ने मार दी जोरदार टक्कर, महिला सहित तीन की मौत, कई घायल

Jantaserishta Admin 4
28 Nov 2023 10:40 AM IST
खड़े ट्रक में ऑटो ने मार दी जोरदार टक्कर, महिला सहित तीन की मौत, कई घायल
x

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को तड़के एक खड़े ट्रक में एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग सोनपुर से गंगा स्नान के बाद सीतामढ़ी लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिया के मौके पर सोनपुर से गंगा स्नान कर सीतामढ़ी के कुछ लोग एक ऑटो से वापस लौट रहे थे। इस दौरान फकुली ओपी क्षेत्र के बलिया ओवर ब्रिज के पास ऑटो पर से चालक का नियंत्रण हट गया और ऑटो खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इस घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई ।

मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है। इस घटना में पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक और घायल सीतामढ़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घायलों मे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story