Top News

सड़क पर बेहोश मिला था युवक, हुआ ऐसा खुलासा पुलिस के उड़े होश

jantaserishta.com
4 Dec 2023 1:25 PM IST
सड़क पर बेहोश मिला था युवक, हुआ ऐसा खुलासा पुलिस के उड़े होश
x

संभल: शनिवार की रात थाना संभल में बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैंतरी के रास्ते में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला है। जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि युवक की जेब से एक पर्चा मिला है। जिसमे फर्जी रजिस्ट्री के मामले में जेल में बंद दो लोगों की जमानत को लेकर पैसे के लेनदेन का जिक्र है। इसको लेकर खलबली मची हुई है।

गांव बाकरपुर भैंतरी के आने जाने वाले राहगीरों ने पुलिस को रास्ते के पास एक प्लाट में युवक के बेहोश पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि हयात नगर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बेहोशी की हालत में पड़ा है। इस दौरान उसने लोगों से बेहोश युवक पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर बदमाश को सरकारी अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर चर्चा है कि तलाशी के दौरान बदमाश की जेब से एक पर्चा बरामद मिला है। उसमें फर्जी रजिस्ट्री के रामपुर के दो केसों का जिक्र किया गया है। साथ ही जेल में बंद दो लोगों की जमानत को लेकर पचास हजार के लेनदेन की बात कही गई है। उधर पुलिस ने ऐसे किसी जानकारी से इंकार किया है। वहीं बदमाश की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया हया। जिला अस्पताल से बदमाश को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया। उसका इलाज जारी है।

कहा गया कि बदमाश के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने जहर खाया होगा। बनिया ठेर क्षेत्र के भेंतरी के निकट मिले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को हयात नगर का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story