Top News

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग

admin
28 Nov 2023 12:24 AM IST
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग
x

बहराइच। बहराइच में सोमवार रात को गैस लीकेज होने के चलते आग लग गई। इस अग्निकांड में दूल्हे की मां और मौसी समेत तीन झुलस गए। दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घर में लोग परेशान रहे। हादसा कोतवाली नगर के धनकुट्टी पुरा मोहल्ले गुदड़ी निवासी अश्विनी गुप्ता का मकान धनकुट्टी मोहल्ले में भी है। धनकुट्टी पुरा मोहल्ले से उनके बेटे का विवाह बारात मंगलवार को जानी है।

इसके लिए सोमवार रात अश्वनी गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। बताया जाता है कि खाना बनाते समय गैस लीकेज हो गया। जिसके चलते आग लग गई। आग लगने से सीमा गुप्ता, दूल्हे की मौसी कमलेश और एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और गंभीर हालत में दूल्हे की मां और मौसी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि एक अन्य झुलसा व्यक्ति प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहा है।

Next Story