उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया गया 300 बोरी धान जब्त
![उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया गया 300 बोरी धान जब्त उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया गया 300 बोरी धान जब्त](https://i0.wp.com/jantaserishta.com/wp-content/uploads/2023/11/Untitled-1-copy-2053.jpg)
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश से लाकर गोदाम में अवैध रूप से भण्डारित किये गए 300 बोरी धान लगभग 120 क्विंटल धान को तहसीलदार रघुनाथनगर, खाद्य निरीक्षक एवं मंडी उपनिरीक्षक ने जब्त किया।
कलेक्टर एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में तहसीलदार रघुनाथनगर, खाद्य निरीक्षक एवं मंडी उपनिरीक्षक द्वारा गिरवानी निवासी लालचंद जायसवाल के द्वारा(उत्तर प्रदेश) से लाकर स्वयं के गोदाम में अवैध रूप से भण्डारित किये गए 300 बोरी धान लगभग 120 क्विंटल धान को जब्त किया गया।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
![Jantaserishta Admin 4 Jantaserishta Admin 4](/images/authorplaceholder.jpg)