धर्म-अध्यात्म

आज है मकर संक्रांति, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में

Subhi
14 Jan 2022 1:53 AM GMT
आज है मकर संक्रांति, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में
x
मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 और 15 जनवरी यानी दो दिन मनाया जा रहा है। स्थान आधारित पंचांग और पुण्यकाल के कारण पर्व ऐसी स्थिति बनी है। अगर मकर संक्रांति 14 जनवरी को मना रहे हैं

मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 और 15 जनवरी यानी दो दिन मनाया जा रहा है। स्थान आधारित पंचांग और पुण्यकाल के कारण पर्व ऐसी स्थिति बनी है। अगर मकर संक्रांति 14 जनवरी को मना रहे हैं तो, नीचे कल के अनुसार शुभ मुहूर्त बता रहे हैं। अगर 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे तो, हम उस दिन के आधार पर शुभ मुहूर्त बता रहे हैं।

14 जनवरी को मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त-

मकर संक्रांति के दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर होगा। मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति का महापुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शाम 04 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

इस बार 14 और 15 जनवरी दो दिन मनेगी मकर संक्रांति, त्रिग्रही योग का बन रहा अद्भुत संयोग

पूजा का शुभ मुहूर्त-

मकर संक्रांति का पुण्य काल 6 घंटे पूर्व से लेकर 6 घंटे बाद तक मान्य होता है। ऐसे में 14 जनवरी को सूर्य देव की उपासना या पूजा सुबह 08 बजकर 43 मिनट के बाद प्रारंभ कर सकते हैं। इस दिन शुक्ल योग दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इसके बाद ब्रह्य योग लगेगा। 14 जनवरी को शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है।



Next Story