मनोरंजन
सुहाना खान की ये तस्वीर सोशल मिडिया पर जमकर हुआ वायरल, देखें शानदार PHOTO
Shubhra Nandy
11 Dec 2020 2:40 PM IST

x
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेसक| बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं अगर किंग खान की लाडली बेटी सुहाना खान की बात की जाए तो वो भी अपने पिता की तरह ही सोशल मीडिया पर किसी पॉप्युलर सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं। सुहाना आए दिन सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आती हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। वहीं इसी बीच अब सुहाना खान की एक तस्वीर काफी चर्चा में बनी हुई है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इस पर अबतक ढेरों कमेंट्स भी आ चुके हैं।
सुहाना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सुहाना अपनी फ्रेंड के साथ दिख रही हैं। वहीं सुहाना अपनी इस खास दोस्त को काफी मिस भी कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में 'मिस यू...' लिखा है। फोटो की बात करें तो प्रिंटेड टॉप और डेनिम में सुहाना खान बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं जब सुहाना की किसी तस्वीर को इतना पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी सुहाना ने जितनी तस्वीरें और वीडियो शेयर की है वो देखते ही देखते वायरल हुई हैं।
सुहाना की इस फोटो पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स और उनके खास दोस्त भी कमेंट कर रहे हैं। फोटो पर कमेंट करते हुए सुहाना की खास दोस्त शनाया कपूर ने उन्हें 'ब्यूटी' लिखा है। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपकी फिटनेस बहुत अच्छी है।'
आपको बता दें कि सुहाना खान अकसर अपनी फैमिली के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने दुबई में अपने पिता शाहरुख खान का 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
Next Story





