जरा हटके

बच्चे ने ढोलक पर मजेदार अंदाज में गाया हनी सिंह का गाना, वायरल हुआ VIDEO

Subhi
15 Sept 2021 8:07 AM IST
बच्चे ने ढोलक पर मजेदार अंदाज में गाया हनी सिंह का गाना, वायरल हुआ VIDEO
x
सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो रातों-रात किसी भी को स्टार बना देता है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो की वजह से सहदेव दिरदो का एक वीडियो सामनआया और वह रातों-रात स्टार बन गए.

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो रातों-रात किसी भी को स्टार बना देता है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो की वजह से सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का एक वीडियो सामनआया और वह रातों-रात स्टार बन गए. हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह ढ़ोल की ताल पर हनी सिंह के सॉग 'पार्टी आल नाईट…' को बेहद अलग अंदाज से गा रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन में बच्चा मजेदार तरीके से ढ़ोल बजाता हुआ रैपर हनी सिंह के सॉग 'पार्टी आल नाईट…' के गाने को बेहद अलग अंदाज में गा रहा होता है. वीडियो में बच्चे का गाना और उसका एक्सप्रेशन देखने लायक है.
इस बच्चे की आवाज में ये गाना सुनकर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे है. जब से ये वीडियो शेयर किया गया है, तभी से इसे लोग जमकर पसंद कर रहे हैं. इसलिए इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने न सिर्फ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई बल्कि इसे खूब शेयर भी किया है.
इस मजेदार एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,' कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'इस बच्चे की आवाज बहुत अच्छी है.' एक यूजर ने लिखा, 'इसके टैंलेट को आगे बढ़ाने की जरुरत है.' एक यूजर ने लिखा, 'भगवान इस बच्चे को सही रास्त पर लेकर जाए.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'गाना गाते हुए आपने जो एक्सप्रेशन्स दिए, उसने दिल जीत लिया. मैं बार-बार इस वीडियो को देख रहा हूं.'


Next Story