विश्व

थाईलैंड: बैंकाक में बस और ट्रेन के बीच जोरदार टक्कर...18 की मौत...40 से ज्यादा लोग घायल

Gulabi
11 Oct 2020 10:06 AM GMT
थाईलैंड: बैंकाक में बस और ट्रेन के बीच जोरदार टक्कर...18 की मौत...40 से ज्यादा लोग घायल
x
एक बस और ट्रेन के बीच जोरदार टक्कर, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वाले लोग बस में सवार थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में रविवार को भीषण दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पूर्वी बैंकाक में एक बस और ट्रेन के बीच जोरदार टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वाले लोग बस में सवार थे। बताया जा रहा है कि ये लोग किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

बचावकर्मियों की शुरूआती तस्वीरों में ट्रेन की पटरियों पर शव और लोगों के सामान बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे। इस दुर्घटना में बस के ऊपर का हिस्सा टूट गया और बचावकर्मियों ने कहा कि क्रेन की मदद से बस को उठाया गया। थाईलैंड में इस तरह की घातक दुर्घटनाएं आम हैं। जिसके लिए यहां की घातक सड़कों के अलावा तेजी गति और नशे में ड्राइविंग करना और कमजोर कानून प्रवर्तन थामिल हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड दुनिया में दूसरा ऐसा देश है जहां सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यदर सबसे ज्यादा है।

इससे पहले मार्च 2018 में भी इस तरह की घटना सामने आई थी। यहां पूर्वोत्तर थाईलैंड में छुट्टी से लौट रहे लोगों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसल कर एक पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों घायल हो गए थे।

हिट एंड रन केस के भगौड़े के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड नोटिस

इंटरपोल ने साल 2012 में अपनी तेज रफ्तार कार से एक पुलिस अधिकारी को टक्कर मारने के आरोपी को विदेश जाने से रोकने के लिए रेड नोटिस जारी किया है। इंटरपोल के अनुसार साल 2012 में हिट एंड रन केस करने के बाद ये आरोपी थाईलैंड भाग गया था।

Next Story