- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Zebronics का नया...
प्रौद्योगिकी
Zebronics का नया धमाका: 160W साउंड और RGB लाइट्स वाला पार्टी स्पीकर लॉन्च
Tara Tandi
5 Aug 2026 7:52 PM IST

x
नई दिल्ली: Zebronics ने भारत में अपना नया Party Fyre 800 पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर 160W RMS आउटपुट, क्वाड ड्राइवर ऑडियो सिस्टम, Bluetooth 5.3, TWS और डुअल वायरलेस माइक्रोफोन जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 9 RGB लाइटिंग मोड्स और गिटार इनपुट भी दिया गया है, जिससे यह कराओके और पार्टी के लिए एक ऑल-इन-वन ऑडियो डिवाइस बन जाता है।
Zebronics Party Fyre 800 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्पीकर फिलहाल Reliance Digital के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया है।
Zebronics Party Fyre 800 में 160W RMS ऑडियो आउटपुट के लिए क्वाड ड्राइवर स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें दो 16.51cm फुल-रेंज ड्राइवर और 6cm ट्वीटर शामिल हैं। स्पीकर 30Hz से 18kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स को सपोर्ट करता है और MP3, FLAC, WMA और WAV ऑडियो फॉर्मेट्स चला सकता है। इसके अलावा ट्रू वायरलेस स्टीरियो फीचर की मदद से दो कंपैटिबल Party Fyre 800 स्पीकर्स को जोड़कर स्टीरियो साउंड का अनुभव लिया जा सकता है।
कराओके पसंद करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन दिए हैं। स्पीकर में माइक्रोफोन रिकॉर्डिंग, 6.3mm माइक्रोफोन इनपुट और 6.3mm गिटार इनपुट भी मिलता है। साथ ही स्पीकर पर वॉल्यूम, माइक्रोफोन वॉल्यूम, इको, गिटार वॉल्यूम, बास और ट्रेबल के लिए अलग-अलग कंट्रोल्स दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के लिए Zebronics Party Fyre 800 में Bluetooth 5.3, USB और 3.5mm AUX का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 9 RGB लाइटिंग मोड्स दिए गए हैं, जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर लाइटिंग इफेक्ट्स दिखाते हैं।
बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर 50% वॉल्यूम और RGB लाइट्स बंद होने पर 6 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। इसे लगभग 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है और इसमें रैपिड चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में आसान पोर्टेबिलिटी के लिए कैरी हैंडल, रिमोट कंट्रोल और 32GB तक USB स्टोरेज सपोर्ट भी मिलता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





