- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- YouTube टीवी ने Apple...
प्रौद्योगिकी
YouTube टीवी ने Apple टीवी के लिए नए अपडेट्स किए जारी
jantaserishta.com
23 April 2023 4:30 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब टीवी ने एप्पल टीवी यूजर्स के लिए पिक्चर क्वालिटी में सुधार सहित बड़े अपडेट जारी किए हैं। यूट्यूब कम्युनिटी मैनेजर ने हाल ही में यूट्यूब टीवी सबरेडिट पर एक पोस्ट में यूट्यूब टीवी के लिए लेटेस्ट डेवलपमेंट्स पर एक अपडेट जारी किया, जिसमें कई अपडेट्स पर प्रकाश डाला गया।
पोस्ट के मुताबिक, एनएफएल (नेशनल फुटबॉल लीग) सीजन से पहले आने वाले इम्प्रूवमेंट्स सेट के साथ, मल्टीव्यू फीचर अब यूट्यूब टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।
कंपनी ने ट्रांसकोडिंग में बदलाव लाने की भी पुष्टि की, जिसमें 1080 पिक्सल कंटेंट के लिए बिटरेट बढ़ोतरी शामिल है।
यूट्यूब ने कहा, हम अगले कुछ ह़फ्तों में लाइव 1080 पिक्सल कंटेंट के लिए बिटरेट बढ़ोतरी सहित ट्रांसकोडिंग बदलाव की टेस्टिंग कर रहे हैं। ये उन डिवाइस को टारगेट करेंगे, जो हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन के साथ वीपी9 कोडेक को सपोर्ट करता है। अगर टेस्टिंग सफल रही तो हम इसे परमानेंट करने का प्लान तैयार करेंगे।
इसके अलावा, कंपनी ने पोस्ट में उल्लेख किया कि ऐप स्टोर में जल्द ही एक नया ऐप अपडेट आने वाला है, जो फस्र्ट-जनरेशन के एप्पल टीवी 4000 यूनिट्स पर कै्रश की समस्या का समाधान करेगा।
Tagsयूट्यूब टीवीयूट्यूबएप्पल टीवीअपडेट्सयूट्यूब न्यूज़यूट्यूब अपडेटyoutube tvyoutubeapple tvupdatesyoutube newsyoutube update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





