- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- यूट्यूब ने पॉडकास्ट के...
प्रौद्योगिकी
यूट्यूब ने पॉडकास्ट के लिए नए टूल की टेस्टिंग की शुरू
jantaserishta.com
21 Feb 2023 11:14 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने पॉडकास्ट के लिए अपने नए टूल्स का टेस्ट करने के लिए नया 'फीचर एक्सपेरिमेंट' लॉन्च किया है। 9टू5गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, अपलोड करने से लेकर एनालिटिकल डेटा प्रदर्शित करने तक, यूट्यूूब जो नए टूल रोल आउट कर रहा है, वह सब कुछ कवर करता है, जिसकी आवश्यकता एक क्रिएटर को प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट लॉन्च करने के लिए होती है।
कंपनी के अनुसार, टेस्ट में शामिल यूजर्स को क्रिएट बटन के तहत पॉडकास्ट पोस्ट करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जो वर्तमान में वीडियो अपलोड करने, टेक्स्ट पोस्ट बनाने और लाइवस्ट्रीम शुरू करने के ऑप्शन प्रदान करता है।
क्रिएटर्स कॉन्टेंट मेन्यू के नए पॉडकास्ट टैब से भी पॉडकास्ट एक्सेस कर सकेंगे।
इसके अलावा, मौजूदा प्लेलिस्ट भी तीन-डॉट्स मेनू में एक नए ऑप्शन का उपयोग कर पॉडकास्ट के रूप में सेट की जा सकेगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने उल्लेख किया है कि स्मॉल नंबर के क्रिएटर्स बदलाव देखेंगे, लेकिन केवल डेस्कटॉप पर।
इस बीच, इस महीने की शुरूआत में, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने क्रिएटर्स के लिए गो लाइव टुगेदर फीचर जारी किया था, ताकि फोन पर गेस्ट को आमंत्रित किया जा सके।
Tagsगूगलयूट्यूबयूट्यूब न्यूज़यूट्यूब अपडेटयूट्यूब फीचरयूट्यूब पॉडकास्टgoogleyoutubeyoutube newsyoutube updateyoutube featureyoutube podcast
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





