प्रौद्योगिकी

यूट्यूब म्यूजिक ने लाया नया अपडेट

HARRY
19 March 2023 6:58 PM GMT
यूट्यूब म्यूजिक ने लाया नया अपडेट
x
Google का वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube अपने म्यूजिक प्लेटफॉर्म YouTube Music में कई नए फीचर को जोड़ा है। इस नए फीचर में ऑफलाइन म्यूजिक डाउनलोड करने से लेकर YouTube स्टूडियो में पॉडकास्ट बनाने तक की सुविधा मिलेगी। ये नए फीचर अभी एपल यानी आईओएस यूजर के लिए नहीं आये हैं। आइए डिटेल में जानते हैं इस नए खास फीचर के बारे में
YouTube Music में आया नया अपडेट
Google के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने अपने म्यूजिक एप में एक नया अपडेट जोड़ा है, जो यूजर्स को हाल ही में प्ले किए गए गानों को एंड्रॉइड पर अपने आप डाउनलोड करने की सुविधा देता है। 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, "recently played songs" ऑप्शन प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर गानें के लिए डाउनलोड और स्टोरेज में दिखाई देगा।
नया अपडेट यूजर को हाल ही में चलाए गए 200 गानों तक डाउनलोड करने की अनुमति देता है। यूजर इस नए फीचर को अपने डिवाइस में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, यह मौजूदा "स्मार्ट डाउनलोड" फीचर से अलग है जो 500 गानों तक जाती है।
पॉडकास्ट बनाना होगा मुमकिन
ios पर YouTube Music के लिए हाल ही में प्ले किये गए गाने की सेटिंग की घोषणा की जानी बाकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक जायंट ने नाउ प्लेइंग और सर्च रिजल्ट्स के संबंधित टैब में अन्य परफॉरमेंस के तहत लाइव, कवर और रीमिक्स लेबल को जोड़ने की भी पुष्टि की है। YouTube ने घोषणा की है कि अमेरिकी निर्माता अब YouTube स्टूडियो में पॉडकास्ट बना सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने ये भी घोषणा की है कि म्यूजिक ऐप में पॉडकास्ट को बहुत जल्द जोड़ेगी।
YouTube Music Radio फीचर पर भी एक नजर
ज्यादातर म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स आज 'Radio' फीचर के साथ आते हैं। इसमें एक प्लेलिस्ट के बजाय एक एक रेडियो चैनल होता है। प्लेलिस्ट में यूजर अपनी पसंद के अनुसार गाने का एक सेट क्यूरेट करता है। यूजर को आर्टिस्ट, एल्बम या उस सॉग के आधार पर ज्यादा गाने सजेस्ट करता है जिसे उन्होंने अंतिम बार बजाया था। यह यूजर्स को एक समान गाने खोजने और नए आर्टिस्ट्स और एल्बम को खोजने देता है।
Next Story