प्रौद्योगिकी

रूस की बड़ी मीडिया एजेंसी RT और Sputnik के यूट्यूब चैनल ब्लॉक

jantaserishta.com
1 March 2022 2:30 PM IST
रूस की बड़ी मीडिया एजेंसी RT और Sputnik के यूट्यूब चैनल ब्लॉक
x

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच ही बेलारूस में पहले चरण की बातचीत भी हुई। वहीं यूक्रेन ने रूसी सेना को कीव के बाहर ही रोक रखा है। यह युद्ध का छठा दिन है। बीती रात रूस ने यूक्रेन पर भारी बमबारी की। उसने एक सैन्य बेस पर भी हमला किया। खबर है कि इस हमले में यूक्रेन के 70 से ज्यादा सैनिक मारे गए। जी 7 के नेताओं ने भी यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की है। ईयू और अमेरिका पूरी तरह से यूक्रेन का साथ दे रहा है। वहीं बेलारूस रशिया के लिए युद्ध में उतरने को तैयार है। इस संकट के बीच भारत ऑपरेशन गंगा के जरिए यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लगातार निकाल रहा है।

यूट्यूब ने भी रूस के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। रशिया टुडे और स्पूतनिक के यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए गए हैं। इससे पहले यूट्यूब ने अडवर्टीजमेंट के लिए मिलने वाले पैसे को रूसी चैनलों को देना बंद कर दिया था।
यूक्रेन में छह दिनों से युद्ध जारी है। रूस की सेना अब रिहाइशी इलाकों को भी नहीं बख्श रही है। यूक्रेन से अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। रूस के आक्रमण को देखते हुए लोग पड़ोसी देशों की शरण ले रहे हैं।
रूस एक तरफ यूक्रेन से बातचीत कर रहा है औऱ दूसरी तरफ हमले तेज कर रहा है। अब वह रिहाइशी इलाकों को भी नहीं बख्श रहा है। कीव, खारकीव और अन्य शहरों में अस्पताल और लोगों के घरों पर भी बमबारी होने लगी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story