प्रौद्योगिकी

UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स

Tara Tandi
5 March 2026 4:22 PM IST
UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: अगर आप दिन में 10 या 20 बार या उससे भी ज्यादा बार UPI पेमेंट करते करते हैं तो उतनी ही बार किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपना मोबाइल नंबर साझा करते हैं। ऐसे में संभावना रहती है कि आपके नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर किसी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं हो और सुरक्षा पूरी तरह से बरकरार रहे तो यह बिलकुल मुमकिन है। जी हां आप कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ साझा होने से रोक सकते हैं। आइए यूपीआई अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर हटाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यूपीआई अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं:
अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में यूपीआई ऐप जैसे कि Google Pay ऐप पर जाना है।
Latest and Breaking News on NDTV
अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप खोलने के बाद आपको नीचे दाईं ओर प्रोफाइल आइकन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।
प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको बीच में बैंक अकाउंट का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
उसके बाद नया ऑप्शन खुल जाएगा और अब जो भी आपका प्राइमरी बैंक अकाउंट है उस पर आपको क्लिक करना है।
अब आपको गूगल पे पर दूसरे नंबर पर नजर आ रहे मैनेज यूपीआई नंबर्स ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अब आप यहां पर अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को हटाकर कोई भी रेंडम नंबर दर्ज कर सकते हैं। आप जो भी नंबर दर्ज करेंगे वही आपकी यूपीआई आइडी बन जाएगी और उसी के जरिए ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। आपको बता दें कि आप इसी प्रकार PhonePe से भी अपना मोबाइल नंबर हटा कर कोई भी अन्य नंबर दर्ज कर सकते हैं। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने मोबाइल नंबर को अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचा सकते हैं।
Next Story