- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50एमपी सुपर नाइट कैमरे...
प्रौद्योगिकी
50एमपी सुपर नाइट कैमरे के साथ Y56 5जी भारत में लॉन्च, जानें डिटेल्स
jantaserishta.com
18 Feb 2023 2:03 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने शनिवार को देश में अपना नया 'वाई56 5जी' स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सुपर नाइट कैमरा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए स्मार्टफोन की कीमत 8 जीबी प्लस 128 जीबी वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है और यह आधिकारिक ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
यह दो कलर वैरिएंट- ऑरेंज शिमर और ब्लैक इंजन में आता है।
नए वाई56 5जी में 6.58-इंच एफएचडी प्लस डिस्प्ले है और यह 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
वीवो इंडिया में हेड ऑफ ब्रांड स्ट्रेटिजी, योगेन्द्र श्रीरमुला ने कहा, "वीवो वाई56 5जी 20,000 रुपये के सेगमेंट में आने वाला वाई-सीरीज का पहला 5जी डिवाइस है। वीवो वाई56 के साथ, हम और भी बड़े दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं और उन्हें लेटेस्ट तकनीकों का अनुभव करने का अवसर देना चाहते हैं।"
सुरक्षा के लिए, फोन में त्वरित और कुशल अनलॉकिंग के लिए फेस वेक फीचर के साथ एक साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
नया डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें 50 एमपी का मुख्य कैमरा और 2 एमपी का बोकेह कैमरा है और इसमें 16 एमपी का फ्रंट कैमरा भी है।
इसके अलावा, यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 700, एक 5जी चिपसेट द्वारा संचालित है जो 2.2 गीगाहट्र्ज तक क्लॉक करता है।
यह अल्ट्रा गेम मोड के साथ भी आता है जो 'इमर्सिव गेमिंग के दौरान एक इंडलजेंट सेंसरी अनुभव प्रदान करने का वादा करता है।"
कंपनी ने कहा, "बिलकुल नया 56 लेटेस्ट फनटच ओएस 13 पर चलता है जो एंड्रॉइड 13 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नया फनटच ओएस 13 ऑपरेटिंग सिस्टम एक सहज, अबाधित अनुभव के लिए नए वैयक्तिकरण विकल्प, सुरक्षा उन्नयन और उपयोग में आसान विशेषताएं लाता है।"
Tagsवीवोवीवो न्यूज़वीवो अपडेटवीवो वाई56 5जीवीवो वाई56 5जी डिटेल्सvivovivo newsvivo updatevivo y56 5gvivo y56 5g details
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





