- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi का अपकमिंग...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक
Tara Tandi
25 July 2026 7:51 PM IST

x
नई दिल्ली : Xiaomi जल्द ही मार्केट में एक नया फोन लेकर आने वाली है जिसके डिटेल्स एक सर्टिफिकेशन में सामने आए हैं। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग से लैस बताया गया है। फोन के नाम का पता अभी तक नहीं लग पाया है, लेकिन कयास है कि यह कंपनी का नया फोल्डेबेल हो सकता है। फोन Xiaomi 17 सीरीज का फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इसके अलावा इसमें और क्या हो सकता है खास, आइए जानते हैं लिस्टिंग क्या इशारा करती है।
Xiaomi का नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। फोन को एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। यह फोन कथित तौर पर चीन की 3C लिस्टिंग में देखा गया है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह Xiaomi Mix Fold 5 हो सकता है, या फिर यह Xiaomi 17 Fold के रूप में आ सकता है। टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, फोन का मॉडल नम्बर 2608BPX34C है। फोन पावर एडेप्टर का मॉडल नम्बर MDY-15-EQ बताया गया है। इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।
खास बात यहां से निकल कर यह आती है कि फोन के मॉडल नम्बर में PX मेंशन किया गया है। इससे पता चलता है कि यह निश्चित रूप से एक फोल्डेबल फोन होने वाला है। यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल के रूप में आ सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 कंपनी का संभावित अपकमिंग फोल्डेबल फोन है। यह काफी समय से चर्चा में है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक्स में सामने आए हैं।
हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi के कथित Mix Fold 5 के प्रोटोटाइप लीक हो चुके हैं। फोन में 7.5 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें क्रीज को न्यूनतम करने की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन के रियर साइड में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 में 6,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में एडवांस्ड Xring O3 चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





