- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi का दमदार...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi का दमदार परफॉर्मेंस, 4 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट, प्रॉफिट 12,600 करोड़ रुपये
Tara Tandi
29 May 2025 8:11 PM IST

x
Xiaomi टेक न्यूज़ : चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 1.31 लाख करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू हासिल किया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर रेवेन्यू में 47.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने पहली बार लगभग 12,680 करोड़ रुपये का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट हासिल किया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64.5 प्रतिशत की ग्रोथ है।
Xiaomi ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पहली तिमाही में उसकी सभी बिजनेस डिविजंस का रेवेन्यू बढ़ा है। कंपनी ने प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस बढ़ाया है। इससे शाओमी को मार्जिन बढ़ाने में भी मदद मिली है। कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 15 Ultra जैसे नए प्रोडक्ट्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। शाओमी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की स्मार्टफोन डिविजन का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 59,961 करोड़ रुपये का रहा है। शाओमी का दावा है कि इसने लगातार नौवीं तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में टॉप तीन कंपनियों में अपनी स्थिति को बरकरार रखा है।
पहली तिमाही में शाओमी के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) बढ़कर 14,372 रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड है। शाओमी के टैबलेट की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 56.1 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके साथ ही कंपनी के AIoT प्लेटफॉर्म से कनेक्टेड पांच या अधिक डिवाइसेज (स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप छोड़कर) वाले यूजर्स की कुल संख्या लगभग 1.93 करोड़ की है।
कंपनी के इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स (IoT) और स्मार्ट होम डिवाइसेज का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 58 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 38,276 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वर्ष शाओमी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी की SU7 सीरीज के EV की शिपमेंट्स लगभग 75,869 यूनिट्स की रही हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में BYD जैसी चीन की अन्य EV कंपनियों से इसे कड़ा मुकाबला मिल रहा है। कंपनी ने बताया है कि इसकी एयर कंडीशनर की शिपमेंट्स 11 लाख यूनिट्स से अधिक की रही हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसकी रेफ्रीजरेटर और वॉशिंग मशीन की शिपमेंट्स भी बढ़ी हैं।
TagsXiaomi दमदार परफॉर्मेंस4 करोड़ स्मार्टफोन्स शिपमेंटप्रॉफिट 12600 करोड़ रुपयेXiaomi strong performance4 crore smartphones shippedprofit Rs 12600 croreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





