- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi का Redmi 13 5G...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi का Redmi 13 5G जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 108MP कैमरा और 5030mAh बैटरी
Tara Tandi
29 May 2025 1:26 PM IST

x
Redmi 13 5G टेक न्यूज़: अगर आप 12 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Redmi 13 5G सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Redmi 13 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE प्रोसेसर के साथ 6.79 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। Flipkart पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर्स का फायदा मिल रहा है। यहां हम आपको Redmi 13 5G पर मिल रही डील्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi 13 5G की कीमत और ऑफर्स
Flipkart पर Redmi 13 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि इसे पिछले साल जुलाई में 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC FIRST Power Women Platinum और Signature डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (750 रुपये तक) का लाभ उठाया जा सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,874 रुपये हो जाएगी।
Redmi 13 5G स्पेसिफिकेशन
Redmi 13 5G में 6.79 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2460 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91% और पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE प्रोसेसर द्वारा संचालित है, साथ ही इसमें एड्रेनो 613 GPU भी है। फोन में दी गई इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित हाइपर OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक इंफ्रारेड सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप-C पोर्ट, 4G, 5G, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 168.60 mm, चौड़ाई 76.28 mm, मोटाई 8.30 mm और वजन 205.00 ग्राम है
TagsXiaomi Redmi 13 5G जल्द लॉन्च108MP कैमरा5030mAh बैटरीXiaomi Redmi 13 5G will be launched soon108MP camera5030mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





