- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 9,154 रुपये सस्ता मिल...
प्रौद्योगिकी
9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Tara Tandi
19 Feb 2026 7:46 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi की सहायक Redmi के पॉपुलर स्मार्टफोन Note 14 Pro+ 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। यह फोन दमदार Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आता है। डिवाइस में Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी है और इसे IP68 रेटिंग मिली है। Flipkart ने फोन को MRP से भारी छूट के साथ लिस्ट किया है। फोन का अधिकतम रिटेल प्राइस 34,999 रुपये है लेकिन इस फोन को वर्तमान में 25 हजार से भी कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं Redmi Note 14 Pro+ 5G बेस्ट ऑफर डिटेल्स।
Redmi Note 14 Pro+ 5G Discount Offer Flipkart Deal Today
Redmi Note 14 Pro+ 5G को इस वक्त Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 26% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Redmi Note 14 Pro+ 5G MRP 34,999 की बजाए Rs 25,845 में लिस्टेड है। फोन पर कंपनी ने 9,154 रुपये की सीधी छूट दी है। लेकिन अगर आप बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो इस फोन को और अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांजैक्शन पर इस फोन को और अधिक सस्ते में पा सकते हैं। फोन पर कंपनी इस बैंक ऑफर के साथ 1293 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 24,552 रुपये रह जाती है। यानी फोन को करीबन 10,500 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। ऑफर के तहत फोन का 8 जीबी रैम, 128 स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है।
Redmi Note 14 Pro+ 5G Specifications
Redmi Note 14 Pro 5G+ में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आता है। इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
फोन में 6200mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W HyperCharge को सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन Android 14, HyperOS पर रन करता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





