- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi की 1900...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, गेमर्स को देखकर हुआ हैरानी
Tara Tandi
2 March 2026 7:57 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चीन की टेक कंपनी Xiaomi ने MWC 2026 में अपनी Vision Gran Turismo (GT) कॉन्सेप्ट हाइपरकार से पर्दा उठा दिया है। यह कार लोकप्रिय PlayStation रेसिंग गेम Gran Turismo 7 के Vision Gran Turismo प्रोजेक्ट के तहत पेश की गई है। इस पहल की शुरुआत गेम के प्रोड्यूसर काजुनोरी यामाउची ने की थी, जहां ऑटोमेकर्स को फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट कार डिजाइन करने का मौका दिया जाता है। खास बात यह है कि शाओमी इस प्रोजेक्ट में शामिल होने वाली पहली टेक ब्रांड बनी है।
Xiaomi की यह Vision GT हाइपरकार एयरोडायनामिक्स पर आधारित डिजाइन के साथ आती है। इसमें टियरड्रॉप शेप कॉकपिट, एयर डक्ट्स और कटआउट्स से बना हल्का बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। कार लाइट ब्लू फिनिश में दिखाई गई है, जिसमें मैचिंग एक्सेंटेड व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा स्किसर डोर्स, शार्क फिन रूफ, T शेप हेडलाइट्स और बड़ा रियर डिफ्यूजर जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स शामिल हैं।
कंपनी के मुताबिक, इस कॉन्सेप्ट कार का ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 है और यह -1.2 का डाउनफोर्स जनरेट करती है। एयरफ्लो बेहतर बनाने के लिए Active Wake Control System और Accretion Rims जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए इसमें 900V Silicon Carbide प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो करीब 1,900 हॉर्सपावर सपोर्ट करता है। कार में कार्बन सिरेमिक ब्रेक्स और सेंटर लॉक व्हील्स जैसे एडवांस्ड कंपोनेंट्स भी मिलते हैं।
Play Video
इंटीरियर की बात करें तो इसे टेक्नोलॉजी और कंफर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें Sofa Racer थीम वाला कॉकून स्टाइल केबिन मिलता है, जहां डैशबोर्ड, सीट्स और डोर्स एक साथ ब्लेंड होते हैं। कार में बटरफ्लाई शेप स्टीयरिंग व्हील के साथ इंटीग्रेटेड डिस्प्ले, पैनोरमिक स्क्रीन और Xiaomi Pulse सिस्टम दिया गया है, जो लाइट और साउंड के जरिए इंटरैक्शन ऑफर करता है।
यह कॉन्सेप्ट कार फिलहाल MWC 2026, बार्सिलोना में शोकेस की गई है और जल्द ही Gran Turismo 7 में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगी। इसके जरिए कंपनी ने Human x Car x Home इकोसिस्टम को भी हाइलाइट किया है, जो ड्राइवर के मूड और बिहेवियर के आधार पर पर्सनलाइज्ड अनुभव देने का दावा करता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





