- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi Wireless Mouse...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi Wireless Mouse Lite 3: लॉन्च हुआ 1000DPI वाला 'सस्ता' वायरलेस माउस
Tara Tandi
12 May 2025 12:21 PM IST

x
Xiaomi टेक न्यूज़ : Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में बजट डिवाइस पोर्टफोलियो में एक नया नाम जोड़ दिया है - Wireless Mouse Lite 3, जो सस्ता होने के बाद भी कुछ अच्छे फीचर्स देने का दावा करता है। दिखने में सिंपल वायरलेस माउस में 1000DPI का ऑप्टिकल सेंसर मिलता है। इसका वजन 45 ग्राम है। इसे USB रिसीवर से चला सकते है, जो माउस के साथ आता है। रिसीवर को स्टोर करने के लिए एक कम्पार्टमेंट भी है।
Xiaomi Wireless Mouse Lite 3 को चीन में 39 युआन में पेश किया गया है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 450 रुपये के आसपास बैठती है। शिपिंग 14 मई से शुरू होगी और फिलहाल यह JD.com जैसी साइट्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। माउस दो कलर ऑप्शन में आता है – Deep Space Black और Plain White Grey।
डिजाइन की बात करें तो Xiaomi ने एकदम क्लीन और मिनिमल लुक देने की कोशिश की है। बटन और बॉडी एक ही शेल में मिलते हैं, यानी कोई शार्प एज या बाहर निकला हुआ कोई एलिमेंट नहीं है। इसका कर्वी डिजाइन हथेली को अच्छी तरह फिट कर सकता है। बैटरी के बिना इसका वजन सिर्फ 45 ग्राम है।
नए Xiaomi प्रोडक्ट में 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है और साथ में एक छोटा USB रिसीवर भी मिलता है जिसे माउस के नीचे बने एक कम्पार्टमेंट में स्टोर किया जा सकता है। यानी जब यूज न हो तब रिसीवर खोने का डर नहीं रहेगा।
Lite 3 माउस में 1000 DPI का ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है, जो ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क और बेसिक प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए काफी है। नीचे की तरफ PTFE ग्लाइडिंग फीट्स दिए गए हैं, जिससे माउस स्मूदली मूव होने का दावा करता है और टेबल या माउसपैड पर चलाना आसान हो जाता है। हालांकि ये माउस ब्लूटूथ या रिचार्जेबल बैटरी सपोर्ट नहीं करता। इसमें स्टैंडर्ड AA सेल लगेगा।
TagsXiaomi वायरलेस माउस लाइट 3लॉन्च 1000DPIसस्ता वायरलेस माउसXiaomi Wireless Mouse Lite 3launched 1000DPIcheap wireless mouseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





