- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi 26 जून को लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi 26 जून को लॉन्च करेगा YU7 SUV, Mix Flip 2, Redmi K80 Ultra से लेकर K Pad
Tara Tandi
23 Jun 2025 7:53 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi चीन में YU7 SUV, Redmi K80 Ultra, Redmi K Pad, Xiaomi Pad 7S Pro और Xiaomi Mix Flip 2 जैसे कई डिवाइसेज को पेश करने वाला है। हालांकि, आज तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं हुई। ब्रांड ने अब आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ये डिवाइस 26 जून को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 26 जून को YU7 SUV, MIX Flip 2 और कई अन्य डिवाइस लॉन्च करेगा
Xiaomi के “ह्यूमन एक्स कार एक्स होम” इकोसिस्टम इवेंट में अपनी पहली एसयूवी Xiaomi YU7, MIX Flip 2, Xiaomi Pad 7S Pro और एक नए AI-पावर्ड वियरेबल डिवाइस के साथ पेश होगी। YU7 एक मिड टू लार्ज साइज की इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी लंबाई 4999 मिमी, व्हीलबेस 3000 मिमी और नौ कलर ऑप्शन हैं। बेस वेरिएंट में सिंगल रियर मोटर, 96.3kWh LFP बैटरी है। इसकी रेंज 835 किमी (CLTC) है। यह 5.88 सेकंड में 0-100km/h की स्पीड पकड़ सकती है। प्रो मॉडल में 365kW आउटपुट के साथ ड्यूल मोटर AWD सेटअप हैं। वहीं मैक्स मॉडल में 365kW आउटपुट के साथ ड्यूल मोटर AWD सेटअप हैं। मैक्स वेरिएंट 101.7kWh NMC बैटरी से लैस है। यह सिर्फ 3.23 सेकंड में 0-100km/h की स्पीड पकड़ सकता है।
Xiaomi Pad 7S Pro कंपनी के इन-हाउस Xring O1 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 12.5 इंच की LCD 3.2K डिस्प्ले है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 120W चार्जिंग के साथ 10,160mAh की बैटरी भी होगी। Mix Flip 2 इस साल कंपनी का इकलौता फोल्डेबल फोन है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। Redmi K80 Ultra में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिपसेट होगा। वहीं Redmi K Pad में भी यही चिपसेट होगा, जो कंपनी का पहला कॉम्पैक्ट-साइज गेमिंग टैबलेट होगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, 26 जून के Xiaomi इवेंट में कई अन्य प्रोडक्ट भी आएंगे। जैसे कि Xiaomi AI Glasses, Open Earphones Pro, Band 10 फिटनेस ट्रैकर, Watch S4 (41mm) और एक एक और चीज शामिल होगी।
TagsXiaomi 26 जून लॉन्चYU7 SUVमिक्स फ्लिप 2Redmi K80 UltraK PadXiaomi June 26 launchMix Flip 2जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





