- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- MWC 2026 में लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
MWC 2026 में लॉन्च होगा Xiaomi Tag, चाबी से बैग तक ट्रैक करेगा सब कुछ!
Tara Tandi
24 Feb 2026 7:53 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने अपने नए Bluetooth ट्रैकर Xiaomi Tag के ग्लोबल लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। कंपनी इसे 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में होने वाले MWC इवेंट के दौरान पेश करेगी। लॉन्च से पहले यह डिवाइस यूरोप के कुछ रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट भी हो चुका है, जिससे इसकी कीमत और कुछ डिटेल सामने आई हैं। इसी इवेंट के दौरान कंपनी कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है, जैसे Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन, Redmi Buds 8 Pro TWS ईयरबड्स और पावरबैंक आदि।
Xiaomi Tag का वजन 10 ग्राम और मोटाई 7.2mm बताई जा रही है। इसमें CR2032 कॉइन बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक करीब एक साल तक चल सकती है। यह ट्रैकर चाबी, वॉलेट और बैग जैसी रोजमर्रा की चीजों को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और NFC सपोर्ट मिलता है। हालांकि इसमें फिलहाल Ultra Wideband यानी UWB टेक्नोलॉजी शामिल नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी UWB वर्जन पर काम कर रही है।
डिवाइस Apple के Find My नेटवर्क और Google के Find Hub इकोसिस्टम दोनों को सपोर्ट करता है, जिससे यह iOS और Android यूजर्स के साथ काम कर सकता है। लीक लिस्टिंग के मुताबिक इसकी कीमत 17.99 यूरो रखी गई है, जबकि चार यूनिट के पैक की कीमत 59.99 यूरो बताई जा रही है।
जैसा कि हमने बताया, 28 फरवरी के इवेंट में कंपनी अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगी। इनमें Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन, Redmi Buds 8 Pro और Xiaomi Ultra Slim Magnetic Power Bank शामिल हैं। इसके अलावा नए AIoT प्रोडक्ट्स भी शोकेस किए जाएंगे। कंपनी का इवेंट बार्सिलोना में दोपहर 2 बजे CET पर शुरू होगा।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





