- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi Pad 8 इस महीने...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi Pad 8 इस महीने हो रहा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स
Tara Tandi
25 Feb 2026 7:37 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi भारत में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 इस महीने 28 तारीख को लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड ने आधिकारिक साइट के जरिए आगामी टैबलेट के लॉन्च की घोषणा की है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस टैबलेट का लैडिंग पेज भी लाइव हो गया है, जहां काफी कुछ पता चल चुका है। यहां हम आपको लॉन्च से पहले Pad 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Xiaomi Pad 8 कब होगा लॉन्च
Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी, 2026 को शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च होगा। इवेंट के दौरान टैबलेट की कीमत और अन्य जानकारियों का खुलासा होने की उम्मीद है। यह टैबलेट लॉन्च होने के बाद ई-कॉमर्स साइट अमेजन और शाओमी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा।
आधिकारिक साइट पर टैबलेट के लिए एक लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस होगा।। इस टैबलेट में 9,200mAh की बैटरी दी जाएगी। इस टैबलेट में Xiaomi का Focus Pen Pro स्टाइलस का सपोर्ट भी होगा। कंपनी इसे अब तक के सबसे स्लिम टैबलेट के तौर पर प्रमोट कर रही है। फिलहाल अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह चीन में लॉन्च हुए Xiaomi Pad 8 से काफी मिलता जुलता हो सकता है।
Xiaomi Pad 8 Specifications
Xiaomi Pad 8 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। इस टैबलेट में 11.2 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 3.2K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस टैबलेट में 9,200mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





