- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 9,200mAh की बैटरी के...
प्रौद्योगिकी
9,200mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 8, जानें प्राइस
Tara Tandi
2 March 2026 7:48 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Xiaomi का नया टैबलेट इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है। Xiaomi Pad 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। यह टैबलेट Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और Focus कीबोर्ड के साथ भी चलता है। इसके साथ Xiaomi 17 सीरीज को भी पेश किया गया है।
Xiaomi Pad 8 का प्राइस
इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 449.9 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) का है। Xiaomi Pad 8 को Titanium Blue और कुछ अन्य कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Xiaomi Focus Pen Pro का प्राइस 99.99 यूरो (लगभग 10,760 रुपये) का है।
Xiaomi Pad 8 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस टैबलेट में 11.2 इंच 3.2K (2,136 x 3,200 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 345 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस टैबलेट में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। Xiaomi Pad 8 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। Xiaomi Pad 8 में 9,200 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi Pad Mini को पेश किया गया था। इस टैबलेट में 8.8-इंच 3K डिस्प्ले (3,008 × 1,880 पिक्सल्स) 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision के लिए सपोर्ट के साथ है। Xiaomi Pad Mini में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट और Immortalis-G925 MC12 GPU दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 13 कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट की 7,500 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग और 18 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





