प्रौद्योगिकी

7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत

Tara Tandi
27 Feb 2026 5:52 PM IST
7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत
x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने नया Mijia Water Purifier 2 1200G लॉन्च किया है जो 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम से लैस होकर आता है। कंपनी ने इसे बहुत ही स्वास्थ्यपूर्ण वाटर प्यूरीफायर नाम दिया है। इसमें 12 पेज की हाई प्रीसीजन RO मेंब्रेन लगी है जिसे PPC फिल्टर कार्ट्रीज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें एक खास तकनीक होने का दावा कि है जो बचे हुए पानी को सिस्टम में रुकने नहीं देती है, और इसका पानी बासी नहीं होता है। आइए जानते हैं विस्तार से इसके फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में।
Xiaomi Mijia Water Purifier 2 1200G Price
Xiaomi Mijia Water Purifier 2 1200G की कीमत 1,999 युआन (लगभग 26,500 रुपये) है। ITHome के अनुसार, इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। वाटर प्यूरिफायर के लिए वर्तमान में प्री-ऑर्डर शुरू हैं। इसकी सेल 7 मार्च से शुरू होगी।
Xiaomi Mijia Water Purifier 2 1200G Specifications
Xiaomi का नया Mijia Water Purifier 2 1200G एक हाई कैपिसिटी प्यूरिफायर है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 7 साल तक लंबी RO लाइफ के साथ आता है। इसमें 12 पेज की हाई प्रीसीजन RO मेंब्रेन लगी है जिसे PPC फिल्टर कार्ट्रीज के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक खास जीरो स्टैगनेंट वाटर 3.0 तकनीक काम करती है जिससे बचा हुआ पानी सिस्टम में खड़ा नहीं रहता है और यह प्यूरिफायर में ताजगी बनाए रखती है। यह टेक्नोलॉजी फंसे हुए पानी को सिस्टम में रुकने नहीं देती है, और इसका पानी बासी नहीं होता है।
Xiaomi ने दावा किया है कि प्यूरिफायर को मैटरनल और इनफैंट सर्टिफिकेशन भी मिला है। यानी बेबी के लिए भी इसे सेफ बताया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी कुल कैपिसिटी 6500 लीटर की है।
Mijia Water Purifier 2 1200G प्रति मिनट 3.2 लीटर पानी को फिल्टर करता है। यह 180W पावर पर ऑपरेट करता है। इसके डाइमेंशन 163 × 445 × 379 mm हैं। डिवाइस का वजन 11.9kg है। कंपनी ने इसमें ऐप कंट्रोल फीचर भी दिया है। यह IPX7 वाटरप्रूफ फीचर से लैस होकर आता है। इसके डिस्प्ले में रियल टाइम TDS वैल्यू देखी जा सकती है। Mijia ऐप से यह कनेक्ट हो सकता है जिससे रिमोट लोकेशन पर भी इसकी पानी की गुणवत्ता जांची जा सकती है।
Next Story