प्रौद्योगिकी

शाओमी ने माकेट में उतारे Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro

Tara Tandi
27 Sep 2023 6:23 AM GMT
शाओमी ने माकेट में उतारे Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro
x
Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro स्मार्टफोन आज ग्लोबली लॉन्च कर दिए गए हैं। इन दोनों मोबाइल फोन को कंपनी जर्मनी में लॉन्च कर चुकी है और आने वाले समय में भारत में भी एंट्री कर सकती है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन Xiaomi स्मार्टफोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro: कीमत
Xiaomi 13T 5G फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जहां बेस मॉडल 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है, वहीं बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज है। इस फोन की कीमत €649 से शुरू होती है जो भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 57,500 रुपये है। फोन को ग्लास पैनल के साथ मीडो ग्रीन और ब्लैक कलर मॉडल और लेदर बैक के साथ अल्पाइन ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। Xiaomi 13T Pro के दो रैम मॉडल लाए गए हैं जिनमें 12 जीबी रैम और 16 जीबी रैम शामिल हैं। यह मोबाइल फोन 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत €799 यानी करीब 70,500 रुपये है। जर्मनी में Xiaomi 13T Pro स्मार्टफोन ग्रीन, ब्लैक और वेगन लेदर ब्लू रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro: कैमरा
Xiaomi 13T 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX707 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल Sony IMX596 लेंस है। Xiaomi 13T Pro के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर भी दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन F/1.9 अपर्चर के साथ 50MP Sony IMX707 प्राइमरी सेंसर, 50MP ओमनीविजन OV50D टेलीफोटो सेंसर और 12MP ओमनीविजन OV13B अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 20MP Sony IMX596 सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro: विशिष्टताएँ
स्क्रीन: दोनों Xiaomi फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। इस स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits ब्राइटनेस भी मिलती है। 13T प्रो मॉडल पैनल पर क्रिस्टलरेज़ का उपयोग करता है। दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस हैं।
प्रोसेसिंग: Xiaomi 13T 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्ट्रा चिपसेट है और Xiaomi 13T Pro को मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 अल्ट्रा चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। ग्राफिक्स के लिए वेनिला मॉडल में माली-जी610 जीपीयू और प्रो मॉडल में एआरएम-जी715 जीपीयू दिया गया है।
बैटरी: Xiaomi 13T 5G फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और Xiaomi 13T Pro में 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक है। कंपनी का दावा है कि बेस मॉडल को 42 मिनट में 0 से 100% और प्रो मॉडल को सिर्फ 19 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। ये दोनों मोबाइल फोन 5,000 एमएएच बैटरी पर लॉन्च किए गए हैं।
Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro: विशेषताएं
Xiaomi 13T और 13T Pro दोनों मोबाइल फोन IP रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें वॉटरप्रूफ बनाता है।
Xiaomi फोन में IR ब्लास्टर भी उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 5.0GHz के साथ NFC को भी सपोर्ट करता है।
Xiaomi के इन दोनों स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर हैं जो डॉल्बी एटमॉस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं।
Xiaomi के इन फोन की मोटाई 8.49mm है। बेस मॉडल का वजन 193 ग्राम और प्रो मॉडल का वजन 206 ग्राम है।
ये Xiaomi सर्ज बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम से लैस हैं जो न केवल फोन की बैटरी की सेहत बनाए रखता है बल्कि डिवाइस को हिट और ओवरचार्ज जैसी समस्याओं से भी बचाता है।
Next Story