- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi ने लॉन्च किया...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi ने लॉन्च किया 75 इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Smart TV A75 2025 स्मार्ट TV
Tara Tandi
5 Dec 2024 2:41 PM IST

x
Xiaomi टेक न्यूज़: Xiaomi ने घरेलू बाजार में नया Redmi Smart TV A75 2025 Energy-Saving Edition लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह टीवी 2025 एडिशन है और इसे एनर्जी सेविंग टीवी डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया है। टीवी में 75 इंच का 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है। टीवी का रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री तक है। टीवी में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Redmi Smart TV A75 2025 Edition की कीमत
कंपनी ने Redmi Smart TV A75 2025 Energy-Saving Edition को चीन में लॉन्च किया है। बाजार में इसकी कीमत 2999 युआन (करीब 35,000 रुपये) है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Redmi Smart TV A75 2025 Edition के स्पेसिफिकेशन
Redmi Smart TV A75 2025 में 3840×2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 75 इंच का 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस Redmi TV का रिफ्रेश रेट 144Hz है जिसे 144Hz गेमिंग मोड के जरिए इनेबल किया जा सकता है। इसमें 178 डिग्री तक का व्यूइंग एंगल दिया गया है। टीवी में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। इसमें डायरेक्ट बैकलाइटिंग दी गई है, जिससे ब्राइटनेस काफी बढ़ जाती है।
Xiaomi TV कंपनी के HyperOS पर चलता है। इसमें Cortex-A35 क्वाड कोर CPU और G31 MP2 GPU दिया गया है। कंपनी ने इसमें एक और खास फीचर दिया है। अगर यूजर ऐड नहीं देखना चाहता है तो कस्टमर सपोर्ट के जरिए ऐड को डिसेबल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz), दो HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक AV इनपुट पोर्ट और एक इथरनेट पोर्ट दिया गया है। Redmi Smart TV A75 2025 में डुअल 10W स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। इसमें Xiaomi के AI असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे डिवाइस को हैंड्स-फ्री भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
TagsXiaomi लॉन्च75 इंच डिस्प्लेरेडमी स्मार्ट टीवी A75 2025 स्मार्ट TVXiaomi launch75 inch displayRedmi Smart TV A75 2025 Smart TVजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





