प्रौद्योगिकी

Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत

Tara Tandi
25 Jun 2026 11:26 AM IST
Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
x
नई दिल्ली: Xiaomi ने नया स्मार्ट प्रेशर कुकर Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। कंपनी ने स्मार्ट होम अप्लायंसेज में इस प्रेशर को कुकर को पेश किया है जो 5 लीटर क्षमता के साथ आता है। इसमें 2200W की इंडक्शन हीटिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह कुकर समान रूप से गर्मी पैदा करता है और अन्य प्रेशर कुकर की तुलना में बहुत जल्दी कुकिंग कर सकता है। यह 112kPa का प्रेशर पैदा करता है। इसका भीतरी तापमान 120 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro Price
Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 899 युआन (लगभग 12,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह JD.com से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro Features
Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro में 2200W की इंडक्शन हीटिंग दी गई है। यह 112kPa प्रेशर पर ऑपरेट करता है और इसका तापमान 120°C तक जा सकता है। प्रेशर कुकर 5 लीटर की क्षमता के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह बहुत तेजी से हीट होता है, और तेजी से डीप्रेशर होता है। इसमें अलग-अलग तरह का खाना पकाने के लिए दो पॉट मिलते हैं। यह 304 स्टेनलैस स्टील पॉट से लैस होकर आता है। इसमें फ्लोरिन रहित सिरेमिक कोटेड पॉट भी लगा है जो क्लास-II नॉन स्टिक स्टैंडर्ड के साथ आता है। यह एक ही बार में दो अलग तरह का खाना पका सकता है। कंपनी का दावा है कि
शाओमी के अनुसार, आमतौर पर साधारण प्रेशर कुकर खोलने से पहले डी-प्रेशर होने में लम्बा समय ले लेते हैं। लेकिन शाओमी का नया प्रेशर कुकर केवल 88 सेकेंड में डी-प्रेशर हो सकता है। यानी लगभग 3 मिनट के अंदर ही इसे वापस से खोला जा सकता है। इसमें 18 तरह के सेफ्टी मापदंड दिए गए हैं। यह ओवरप्रेशर को रोकता है, तापमान को लिमिट करता है, और लिड-ओपनिंग को लॉक करता है। इसमें टेम्पर्ड ग्लास कंट्रोल पैनल लगा है जिसमें एक डिस्प्ले भी है। यह 10 कुकिंग मोड के साथ आता है। यह Mijia ऐप और Xiaomi HyperOS के माध्यम से कनेक्ट हो सकता है। इसकी मदद से यूजर 24 घंटे पहले ही खाना पकाने की प्रक्रिया को शेड्यूल कर सकता है। यह XiaoAI वॉयस कमांड भी सपोर्ट करता है।
Next Story