प्रौद्योगिकी

20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च

Tara Tandi
15 July 2026 7:50 PM IST
20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च
x
नई दिल्ली : 20000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ Xiaomi ने नया पावरबैंक मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 22.5W चार्जिंग आउटपुट दी गई है। Xiaomi ने इसे पोर्टेबल चार्जर्स के सेग्मेंट में पेश किया है। कंपनी के अनुसार, यह चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाला पहला पावर बैंक है। इसमें 10,000mAh के दो बैटरी सेल लगे हैं। Xiaomi का कहना है कि पावरबैंक को कठिन सुरक्षा परीक्षणों से गुजारा गया है। इसमें 4mm सुईं भेदन, 135 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर टेस्ट, सामान्य वोल्टेज से 1.3 गुना अधिक वोल्टेज पर ओवरचार्ज टेस्ट और लगभग 1.3 टन फोर्स का इस्तेमाल करके कम्प्रेशन टेस्ट भी किया गया है।
Xiaomi Power Bank 20000 22.5W Price
Xiaomi Power Bank 20000 22.5W को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 149 युआन (लगभग 2100 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ITHOme के अनुसार, सेल 22 जुलाई से शुरू होगी
Xiaomi Power Bank 20000 22.5W Specifications
Xiaomi Power Bank 20000 22.5W कंपनी का नया पावरबैंक है जो 22.5W चार्जिंग के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन केबल दी गई है। पावरबैंक में 10,000mAh कैपिसिटी के दो सैल लगे हैं। इसमें एक USB-A पोर्ट मिलता है, और दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं। केबल के साथ कंपनी ने इसमें स्मार्ट मैनेजमेंट फीचर्स भी दिए हैं। यूजर्स इसकी बैटरी हेल्थ चेक कर सकते हैं। वहीं, बैटरी के बारे में अन्य जानकारी भी जुटा सकते हैं।
इसकी ड्यूरेबिलिटी को लेकर कंपनी ने बड़े दावे किए हैं। ब्रांड का कहना है कि इसे सेफ्टी के लिए कठिन सुरक्षा परीक्षणों से गुजारा गया है। इसमें 4mm नीडल पेनिट्रेशन, 135 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर टेस्ट, सामान्य वोल्टेज से 1.3 गुना अधिक वोल्टेज पर ओवरचार्जिंग और लगभग 1.3 टन फोर्स का इस्तेमाल करके कम्प्रेशन टेस्ट भी किया गया है। इसके साथ ही 300 साइकल का एजिंग टेस्ट भी किया गया है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार चीन में 1 अप्रैल 2027 से नए सेफ्टी मानक लागू होने जा रहे हैं। इनके मुताबिक पावर बैंक में हीट प्रोटेक्शन, ओवरचार्जिंग, क्रशिंग, और लिथियम बिल्डअप के लिए प्रोटेक्शन होना जरूरी है। लिथियम बिल्डअप बार-बार चार्जिंग से पैदा होता है जिससे कि शॉर्ट सर्किट का खतरा पैदा होता है। नए पावरबैंक में इन सभी सुरक्षा मानकों का होना जरूरी है।
Next Story