- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi ने नया Mijia...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi ने नया Mijia डेस्कटॉप फैन किया लॉन्च, जानें कीमत
Tara Tandi
8 March 2025 2:04 PM IST

x
Xiaomi टेक न्यूज़ : Xiaomi को इनोवेटिव स्मार्ट होम गैजेट्स के लिए भी जाना जाता है। कंपनी ने एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है जो कि इसका डेस्कटॉप फैन है। शाओमी ने मार्केट में Mijia DC Inverter Desktop Circulating Fan पेश किया है जो कि एक कॉम्पेक्ट और पावरफुल गैजेट बताया जा रहा है। इस डेस्कटॉप फैन में पावरफुल कूलिंग सिस्टम है, जो अच्छा खास एयरफ्लो दे सकता है। इसमें स्मार्ट कंट्रोल हैं, और पावर सप्लाई के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Mijia DC Inverter Desktop Circulating Fan Price
Mijia DC Inverter Desktop Circulating Fan की कीमत (via) 299 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Mijia DC Inverter Desktop Circulating Fan Specifications
Mijia डेस्कटॉप फैन साइज में काफी कॉम्पेक्ट है और इसके डाइमेंशन 324 × 200 × 334mm हैं। यह 1180m³/h की क्षमता से हवा फेंक सकता है। कंपनी के अनुसार, यह 10 मीटर तक हवा को फेंक सकता है। इसमें 120° हॉरिजॉन्टल और 100° वर्टीकल ऑसिलेशन मिलता है। जिसके कारण यह एक कमरे के हरेक कोने में हवा दे सकता है।
शाओमी के इस कूलिंग फैन में कोई भारी भरकम एडेप्टर नहीं दिया गया है। बल्कि यह USB-C की मदद से चलता है। हालांकि इसमें 18W एडेप्टर का सपोर्ट भी दिया गया है। लेकिन यूजर चाहे तो इसे पावर बैंक के माध्यम से भी चला सकता है। शाओमी के 10,000mAh पावर बैंक के साथ यह 26 घंटे तक चल सकता है। इस फीचर के कारण इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है और कैसे भी रख कर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आउटडोर में भी उपयोगी बन जाता है। कंपनी का दावा है कि यह एक साइलेंट कूलिंग फैन है जो न्यूनतम 28.4dB(A) तक आवाज कर सकता है। अधिकतम पावर पर भी यह 60dB(A) तक ही साउंड पैदा कर सकता है।
Mijia ऐप के माध्यम से इसे कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसमें Xiao AI वॉयस कंट्रोल सपोर्ट दिया गया है। इसमें 100 स्पीड वाले एडजस्टमेंट दिए गए हैं। HyperOS की मदद से यह स्मार्ट गैजेट्स के साथ सिंक हो सकता है। इसके अलावा इसमें चाइल्ड लॉक फीचर भी है। आसानी से डिवाइस को साफ किया जा सके, इसके लिए यह डिटैचेबल डिजाइन के साथ आता है।
TagsXiaomi नयाMijia डेस्कटॉप फैन लॉन्चकीमतXiaomi newMijia desktop fan launchedpriceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





