प्रौद्योगिकी

Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ

Tara Tandi
13 March 2026 7:23 PM IST
Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ
x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रेंज में विस्तार करते हुए Mijia 10kg Front-Load Washing Machine को लॉन्च कर दिया है। इस नई मशीन में काफी आसान डिजाइन और बेहतर क्लीनिंग कैपेसिटी दी गई है। एडवांस स्मार्ट फीचर्स के साथ बजट वॉशिंग मशीन बाजार में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित करती है। Xiaomi वॉशिंग मशीन के साथ 3 साल की वारंटी मिलती है। यहां हम आपको Mijia 10kg Front-Load Washing Machine के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Mijia 10kg Front-Load Washing Machine Price
कीमत की बात की जाए तो Mijia 10kg Front-Load Washing Machine की कीमत चीन में 1,199 युआन (लगभग 15,992 रुपये) है। यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Mijia 10kg Front-Load Washing Machine Specifications
Mijia 10kg Front-Load Washing Machine का कॉम्पैक्ट साइज 516 मिमी है, जो स्टैंडर्ड 600 मिमी कैबिनेट में आसानी से फिट हो जाता है। Xiaomi ने कैबिनेट के साथ बेहतर फिटिंग और धूल जमाव को कम करने के लिए 15 मिमी का माइक्रो-गैप एम्बेडेड इंस्टॉलेशन दिया है। कंट्रोल पैनल में आसान ऑपरेशन के लिए एक सामान्य रोटरी नॉब और पुश-बटन इंटरफेस है। यह वॉशिंग मशीन 1.25 का बेहतर वॉश रेशियो प्रदान करती है। इसमें बेहतर सफाई और कपड़ों के उलझने को कम करने के लिए 525 मिमी का ड्रम, प्रभावी ढंग से गंदगी और अवशेष हटाने के लिए 3D वाटर फ्लो सिस्टम और कपड़ों पर गंदगी जमा होने से रोकने के लिए डिटर्जेंट प्री-मिक्स विंडो है।
Xiaomi ने 35 दाग हटाने के ऑप्शन, कई प्रकार के कपड़ों के लिए 24 वॉशिंग प्रोग्राम और आसान ऑपरेशन के लिए DD डायरेक्ट-ड्राइव मोटर है। इसमें 6-डाइमेंशनल वाइब्रेशन रिडक्शन, 7-लेयर नॉयज इन्सुलेशन और बेहतर सफाई के लिए 99.9% एंटीबैक्टीरियल रेट वाली नैनो एंटीबैक्टीरियल डोर सील है। यह वॉशिंग मशीन Xiaomi HyperOS Connect का सपोर्ट करती है, जिससे इसे Mijia ऐप या XiaoAI वॉयस असिस्टेंट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें नोटिफिकेशन, ऑटोमैटिक ड्राइंग रैक एडजस्टमेंट और वॉश साइकल के बाद लाइटिंग कोऑर्डिनेशन जैसे स्मार्ट होम फीचर्स हैं। इसके अलावा OTA अपडेट के जरिए लगातार सुधार भी होते रहते हैं। Xiaomi वॉशिंग मशीन के साथ 3 साल और मोटर पर 10 साल की वारंटी प्रदान करती है।
Next Story