प्रौद्योगिकी

Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद

Tara Tandi
14 March 2026 7:29 PM IST
Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद
x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने अपने Mijia फ्रंट-ओपनिंग सूटकेस लॉन्च कर दिया है। यह सूटकेस दो साइज जैसे कि 18 इंच और 20 इंच में उपलब्ध है। यह सूटकेस कंफर्ट और आराम को ध्यान में रखते हुए ज्यादा यात्रा करने वाले और बिजनेस यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi ने इस सूटकेस में एक बड़ा कम्पार्टमेंट दिया है। इस सूटकेस के एक्सटीरियर में Covestro PC मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यहां हम आपको Mijia Front-Opening Suitcase की खूबियों और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Mijia Front-Opening Suitcase Price
Mijia Front-Opening Suitcase के 18 इंच वेरिएंट की कीमत 399 युआन (लगभग 5,361 रुपये) और 20 इंच वेरिएंट की कीमत 499 युआन (लगभग 6,655 रुपये) है। यह सूटकेस बिक्री के लिए Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह सूटकेस डीप ग्रे सिल्वर और डिस्टेंट माउंटेन ग्रीन कलर में आता है।
Mijia Front-Opening Suitcase Specifications
Mijia Front-Opening Suitcase में 18 इंच मॉडल की क्षमता 37.5 लीटर और वजन 3.4 किलोग्राम है। वहीं 20 इंच मॉडल की क्षमता 39 लीटर और वजन 3.7 किलोग्राम है। इसमें फ्रंट की ओर खुलने वाला एक कम्पार्टमेंट है, जिससे यूजर्स मेन स्टोरेज सेक्शन खोले बिना ही जरूरी सामान निकाल सकते हैं। इस डिजाइन के चलते एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक या मीटिंग के दौरान सामान आसानी से निकाला जा सकता है। फ्रंट वाले कम्पार्टमेंट में दो सेक्शन हैं। एक तरफ 16 इंच लैपटॉप के लिए एक पॉकेट है और दूसरी ओर चार्जर, पावर बैंक और केबल आदि एक्सेसरीज को रखने के लिए जगह है।
Xiaomi ने इस सूटकेस में एक बड़ा कम्पार्टमेंट दिया है। ड्यूल U शेप जिपर से के चलते सामान सुरक्षित रहता है और खुलने पर भी नहीं गिरता है। इसमें गीले और सूखे सामान को अलग रखने के लिए एक स्टोरेज लेयर और सर्दियों के कपड़ों और अन्य चीजों के लिए 1:9 की गहराई वाला स्टोरेज भी है। इस सूटकेस के एक्सटीरियर में Covestro PC मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह कम्पोजिट मटेरियल मजबूत होने के साथ-साथ सूटकेस को लाइट भी रखता है।
Xiaomi ने इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए TSA-अप्रूव्ड इन-बिल्ट लॉक भी है। 18 इंच वाले वर्जन में सिंगल जिपर है, जबकि 20 इंच वाले वर्जन में ड्यूल जिपर सिस्टम है। Xiaomi ने कई लेयर पर आसान मूवमेंट के लिए साइलेंट यूनिवर्सल व्हील्स लगाए हैं। टेलीस्कोपिक हैंडल में ऊंचाई के कई ऑप्शन हैं, जिसमें 18 इंच मॉडल में तीन और 20 इंच मॉडल में चार शामिल हैं। लेब टेस्ट के अनुसार, एंटीबैक्टीरियल इंटीरियर लेयर बैक्टीरियल की ग्रोथ को 99% तक कम करती है।
Next Story