- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi ने लॉन्च किया...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2, Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट
Tara Tandi
26 Jun 2025 7:25 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi ने क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। Mix Flip 2 की 5,165 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड डुअल कैमरा यूनिट दी गई है।
Mix Flip 2 का प्राइस
इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 5,999 (लगभग 71,700 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 6,499 (लगभग 77,600 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 7,299 (लगभग 87,250 रुपये) का है। Mix Flip 2 को चीन में लॉन्च किया गया है। यह Shell White, Lattice Gold, Plum Green और Nebula Purple कलर्स में उपलब्ध होगा।
Mix Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस
डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 4.01 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1.5K के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसका 6.86 इंच AMOLED मेन डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। Mix Flip 2 में मेटल फ्रेम और हिंज है। इसके एक्सटर्नल डिस्प्ले में Xiaomi का Dragon Crystal Glass 2.0 प्रोटेक्शन है।
Mix Flip 2 में Leica ब्रांडेड डुअल आउटवर्ड फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 14 mm फोकल लेंथ और ऑटोफोकस के साथ है। इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Mix Flip 2 की 5,165 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 166.89 x 73.8 x 7.57 mm और भार लगभग 199 ग्राम का है। शाओमी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में बढ़ोतरी दर्ज की है।
TagsXiaomi लॉन्च कियाफोल्डेबल स्मार्टफोनMix Flip 2Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिटXiaomi launches foldable smartphoneLeica branded camera unitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





