- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 18,000Pa सक्शन पावर...
प्रौद्योगिकी
18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें फीचर्स
Tara Tandi
25 July 2026 7:54 PM IST

x
नई दिल्ली : Xiaomi की ओर से नया फ्लोर क्लीनर Mijia Wireless Floor Cleaner 5C लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का बजट वैक्यूम क्लीनर है जो पुराने मॉडल से कई फीचर्स में अपग्रेड होकर आता है। यह सिंगल चार्ज में 341m² के एरिया को क्लीन कर सकता है और लगातार 45 मिनट तक क्लीनिंग कर सकता है। इसमें 60°C हॉट एयर फ्लो दिया गया है जिससे कि फर्श की दुर्गंध भी समाप्त होती है। खासतौर पर यह पालतू जानवरों के बालों को बेहतर तरीके से हटाता है और बाल भी इसमें नहीं फंसते हैं। इसके अलावा कई और फीचर्स इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Xiaomi Mijia Wireless Floor Cleaner 5C Price
Xiaomi Mijia Wireless Floor Cleaner 5C को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 14,000 रुपये) है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीद के लिए उपलब्ध है। सेल 3 अगस्त से शुरू होने की बात कही गई है।
Xiaomi Mijia Wireless Floor Cleaner 5C Features
Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर कई फीचर्स में अपग्रेड होकर आया है। Mijia Wireless Floor Cleaner 5C में कंपनी ने 18,000Pa की सक्शन पावर दी है। दावा है कि यह धूल, गंदगी, और पालतू जानवरों के टूटे बालों को बेहतर तरीके से साफ कर सकता है। यह अलग-अलग तरह के फर्शों के लिए कारगर है। कंपनी ने इसमें ट्रिपल एंटी-टेंगल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिससे कि आसानी से इसमें बाल नहीं फंसते हैं और बार-बार उन्हें मशीन से छुड़ाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
Mijia Wireless Floor Cleaner 5C को बड़े एरिया में सफाई करने के लिए डिजाइन किया गया है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 341m² के एरिया को क्लीन कर सकता है और लगातार 45 मिनट तक क्लीनिंग कर सकता है। इसमें 60°C हॉट एयर फ्लो दिया गया है जिससे कि फ्लोर बहुत जल्दी सूखता है और दुर्गंध भी दूर होती है। यह बिना शोर किए ऑपरेट होता है और केवल 50dB तक साउंड पैदा करता है। कंपनी ने इसे घरेलू मार्केट में पेश किया है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





