- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi लाई बिना बिजली,...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wifi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस
Tara Tandi
19 July 2026 6:36 PM IST

x
नई दिल्ली : Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है जो सोलर पावर से चलता है। यानी इसे घरेलू बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह Smart Solar Camera 4 Pro 4G Dual-Camera Edition के नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर आउटडोर इस्तेमाल के लिए लॉन्च किया है जहां पर Wi-Fi और अन्य तरह की बिजली सुविधाएं मौजूद नहीं होती हैं, मसलन निर्माण स्थल आदि जैसी जगहें। कैमरा में 9900mAh की बैटरी लगी है। यह 7.6W के सोलर पैनल के साथ आता है। यानी इसे लगातार पावर सप्लाई मिलती रहती है और इसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।
Xiaomi Smart Solar Camera 4 Pro Price
Xiaomi Smart Solar Camera 4 Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इस कैमरा की कीमत 649 युआन (लगभग 9,200 रुपये) है। कैमरा को Xiaomi Youpin वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Smart Solar Camera 4 Pro Specifications
Xiaomi Smart Solar Camera 4 Pro 4G को कंपनी ने बाहरी सर्विलांस के लिए पेश किया है। यह ऐसी जगहों के लिए बहुत उपयोगी है जहां पर Wi-Fi कनेक्शन उपलब्ध नहीं होता है, या फिर बिजली कनेक्शन भी पहुंचाना संभव नहीं है। उदाहरण के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग आदि और दूर-दराज के क्षेत्र। इस कैमरा में 9,900mAh की बैटरी लगी है। यह 7.6W सोलर पैनल से लैस होकर आता है। कंपनी का कहना है कि इंसानी सहायता के बिना इसे पावर मिलती रहती है और चार्ज करने की आवश्यकता नहीं है।
Wi-Fi कनेक्शन की भी जरूरत इसमें नहीं है। कंपनी ने इसमें बिल्ट-इन डुअल 4G सिम सपोर्ट दिया है। यह खुद ही नेटवर्क के बीच स्विच कर लेता है ताकि कनेक्शन बना रहे। यह Mi Home ऐप की मदद से कनेक्ट हो जाता है और रिमोटली मॉनिटर किया जा सकता है। इसमें डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 5MP के सेंसर लगे हैं। यह 3K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। ये कैमरा AI ट्रैकिंग को सपोर्ट करते हैं। इसे कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान की है जिसके लिए कैमरा को IP66 रेट किया गया है।
TagsXiaomi लाई बिना बिजलीबिना Wifi चलनेसिक्योरिटी कैमरासोलर पावर लैसXiaomi brings electricity-freeWi-Fi-free security camerasolar powered.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





