- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi ने लॉन्च किया...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi ने लॉन्च किया 271L फ्रिज, मोबाइल से होगा कंट्रोल, जानें कीमत
Tara Tandi
13 Jun 2025 11:58 AM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने अपने लेटेस्ट Mijia 271L Three-Door Refrigerator को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये नया रेफ्रिजरेटर खासतौर पर मॉडर्न और छोटे किचन स्पेस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका साइज सिर्फ 56cm चौड़ा और 60cm डीप है, जिससे यह केवल 0.33 वर्ग मीटर जगह घेरता है। इसमें 271 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है, जो पिछले मॉडल से 61L ज्यादा है। इस स्टोरेज में से 151L फ्रिज सेक्शन, 85L फ्रीजर और 35L वैरिएबल टेम्परेचर ड्रॉअर है। यह थ्री-डोर लेआउट यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबल स्टोरेज का ऑप्शन देता है।
Xiaomi Mijia 271L रेफ्रिजरेटर फिलहाल चीन में 1,599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध है। इसकी रेगुलर कीमत 1,899 युआन (करीब 22,500 रुपये) रखी गई है। यह “Ice Feather White” कलर में आता है, जिसमें फिंगरप्रिंट और स्क्रैच-रेसिस्टेंट टेक्सचर दिया गया है।
डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Mijia 271L Three-Door Refrigerator में जो 35L का मिडल वैरिएबल जोन है, उसे -20°C से लेकर 5°C तक 1 डिग्री के स्टेप्स में सेट किया जा सकता है। यानी आप चाहें तो इसे एक्स्ट्रा फ्रिज की तरह यूज करें, या डीप फ्रीजर की तरह। इसके अंदर की शेल्विंग एडजस्टेबल है, जिससे केक या बड़े फलों जैसी चीजें आराम से रखी जा सकती हैं।
कंपनी के मुताबिक, Xiaomi Mijia प्रोडक्ट के सभी सेक्शन में सिल्वर-आयन एंटीबैक्टीरियल और डियोडोराइजेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 99.99% बैक्टीरिया को खत्म करती है और बदबू को भी कंट्रोल करती है। इसमें 360° फ्रोस्ट-फ्री एयर सर्कुलेशन सिस्टम है, जिससे डीफ्रॉस्ट करने की झंझट नहीं रहता।
इसके अंदर इन्वर्टर कंप्रेसर, इन्वर्टर फैन और 5 टेम्परेचर सेंसर्स दिए गए हैं जो फ्रिज की कूलिंग को मॉनिटर और ऑप्टिमाइज़ करते हैं। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 36 डेसिबल नॉइज़ पर चलता है और रोजाना 0.59 kWh बिजली खपत करता है।
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह Xiaomi HyperOS और Mijia ऐप के साथ आता है। यूजर इसे अपने स्मार्टफोन या Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही फ्रंट पर एक LED कंट्रोल पैनल भी दिया गया है, जिससे मैनुअली भी टेम्परेचर सेट किया जा सकता है।
TagsXiaomi लॉन्च271L फ्रिजमोबाइल कंट्रोलXiaomi launches 271L fridge with mobile controlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





